दक्षिण कोरियाई सांसदों ने राष्ट्रपति यून सूक योल पर 3 दिसंबर को मार्शल लॉ लगाने के प्रयास के लिए महाभियोग चलाकर उन्हें पद से निलंबित दिया है। 300 सदस्यीय सदन में 204 सांसदों ने प्रस्ताव के पक्ष में, 85 ने विरोध में मतदान किया। विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता पार्क चान-डे ने कहा, यह दक्षिण कोरियाई लोगों और लोकतंत्र की जीत है। पिछले शनिवार को योल महाभियोग से बच गए थे लेकिन इस बार उनकी अपनी पार्टी के कुछ सदस्यों ने महाभियोग प्रस्ताव को पारित करने में मदद की। महाभियोग के बाद अब हान डक-सू कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाए गए हैं। उन्होंने तीन दशकों से अधिक समय तक पांच विभिन्न राष्ट्रपतियों के अधीन अलग अलग पदों पर कार्य किया है।
15 दिसंबर 2024 - 09:53
समाचार कोड: 1513819
महाभियोग के बाद अब हान डक-सू कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाए गए हैं। उन्होंने तीन दशकों से अधिक समय तक पांच विभिन्न राष्ट्रपतियों के अधीन अलग अलग पदों पर कार्य किया है।